Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Dec 2017 · 1 min read

फागुन


जागे कृष्ण कन्हाई
गोपियों की टोली आई
खेलें सब जन होली अब झूम के
गुल रंग उडायें
गायें मस्त हवायें
धानी वसन में धरा नाचे घूम के
खेलें सब जन होली अब झूम के
जागे कृष्ण कन्हाई
गोपियों की टोली आई
खेलें सब जन होली अब झूम के
रंग आसमाँ में जागे
. दिशा बाँधे प्रेम धागे
भौंरे नाचें कली कुसुम को चूम के
खेलें सब जन होली अब झूम के
जागे कृष्ण कन्हाई
गोपियों की टोली आई
खेलें सब जन होली अब झूम के
तितलियाँ भंग घोलें
मन मयूरा सा डोले
गीत कोयलिया गाये झूम झूम के
खेलें होली सब जन अब झूम के
जागे कृष्ण कन्हाई
गोपियों की टोली आई
खेलें सब जन होली अब झूम के
पीली सरसों है फू ली
आम्र मंजरि.ाँ झूलीं
लगे हुए हैं जी मेले यहाँ धूम के
खेलें सब जन होली अब झूम के
जागे कृष्ण कन्हाई
गोपियों की टोली आई
खेलें सब जन होली अब झूम के
अपर्णा थपलियाल”रानू

Loading...