Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Oct 2017 · 1 min read

आओ नया भारत बनायें...

आओ नया भारत बनायें…

क्या शिकवा क्या शिकायत,
सब भूल जाएँ,
रूठों को मनाएं,
सबको गले लगाएं,
आओ नया भारत बनायें…

क्या किया यह मत पूछो,
क्या करना है ये तुम सोचो,
रण-भूमि है तैयार,
मत चूको इस बार,
तिलक लगाएं, बिगुल बजाएं,
आओ नया भारत बनायें…

हाथों में हाथ हो,
सबका साथ हो,
कोई ना निराश हो,
अब पूर्ण विकास हो,
रोते हुए को चलो अब हंसाएं,
आओ नया भारत बनायें…

देश पर मिटने को रहो तैयार,
इससे बड़ा ना कोई संस्कार,
जब सब पर देसी रंग चढ़ेगा,
तभी तो भारत आगे बढ़ेगा,
चलो फिर से बस भारतीय बन जाएँ,
आओ नया भारत बनायें…

Loading...