Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Oct 2017 · 1 min read

उसे पसंद करने वाला कोई नहीं हैं

मेरी बेटी कविता
चालीस की हो रही है
उसे छै सौ से अधिक लोग देख चुके
पर पसंद न होने की बात
जहाँ की तहीं है |
उसे कोई पसंद करने वाला नहीं है | |

शायद ऐसा
मेरे उभय लिंगी नाम के कारण हो |
काश मेरा नाम अकेले
लक्ष्मी, सीता, राधा होता
तब उसका पसंद होना
कोई नहीं रोकता |

दुर्भाग्य देखिये
बेटी बचाओ आन्दोलन से प्रभावित मैंने
गर्भस्थ बेटी को जन्म लेने दिया |
और उसे अभी तक
किसी ने पसंद नहीं किया
बहुत दुखता है जिया |

Loading...