Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Sep 2017 · 1 min read

*** आद्य शक्ति नवरात्रि ****

*** आद्य शक्ति नवरात्रि ****

आद्य शक्ति , ऊर्जा , उत्साह की नवरात्रि
लोकगीतों , गरबा नृत्य की नवरात्रि

कन्या पूजन , भोजन , साधना , भक्ति ही माँ आदिशक्ति की नवरात्रि
मिले ऐश्वय , भोग , मोक्ष , धर्म , राज्यपद ,
विद्या , सिद्धि , राज्य , सम्पदा , पृथ्वी प्रभुत्व नवरात्रि

अखंड ज्योत की श्रद्धा , भक्ति से करो उपासना नवरात्रि
ऊर्जा व उत्साह का पर्व नवरात्रि ,
शक्ति की भक्ति ही महालक्ष्मी , महासरस्वती और महाकाली की नवरात्रि

कन्या ही माँ आदिशक्ति , कन्या ही देवीतुल्य नवरात्रि
ना करो अनादर , करो हमेशा सम्मान नवरात्रि

– राजू गजभिये , बदनावर

Loading...