Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Aug 2017 · 1 min read

खुद फूंक रहे हैं

खुद फूंक रहे हैं
घनाक्षरी छंद
काट काट रेल की पटरियां उखाड़ रहे,
स्टेशन मिटाने में नहीं चूक रहे हैं।
आफिसों में तोड़फोड़ सभी शीशे रहे फोड़,
नजर उठाए जो भी उसे हूंक रहे हैं।
बसों में लगा रहे हैं आग दौड़ दौड़कर,
कई निरदोष आँच में ही सूख रहे हैं।
भारत के दुश्मनों तुम कुछ भी न करो,
हम तो हमारा देश खुद फूंक रहे हैं।

गुरु सक्सेना नरसिंहपुर मध्य प्रदेश

Loading...