Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Jul 2017 · 1 min read

*** हाँ पानी-पानी ***

हाँ पानी – पानी

इस जीवन की रवानी हाँ पानी-पानी
बहता निर्मल जल हरपल पानी-पानी

हाँ पानी – पानी

कभी बरखाजल करता छल पानी-पानी
कभी आँखों – छलका जल पानी-पानी

हाँ पानी – पानी

कभी कल-कल करता जल पानी-पानी
कभी छपाछपछपाछपछप पावों का पानी

हाँ पानी – पानी

कभी याद दिलाता बचपन बरखा-पानी
कभी तेज बौछारें बरसाता सावन-पानी

हाँ पानी – पानी

कभी भीगी रातों में नानी टपटप पानी
सुना था हमने भी,शेर कानपकड़ लायी

हाँ पानी – पानी

डरते लोग सभी थे,हो ना पानी- पानी
मर्यादा भूल ना जाये,हो ना पानी-पानी

हाँ पानी – पानी

बरखा पानी छपछपछप करता पानी
मर जाये ना अब आंखों का पानी

हाँ पानी – पानी

पानी रे पानी पानी रे पानी रे पानी
अब हमने दिल में ठानी रखेंगे पानी

हाँ पानी-पानी
चाहे बरखा पानी – आंखों का पानी
रखेंगे संचित कर हम दोनों का पानी

पानी रे पानी रे रे पानी रे

हो ना इस जहां में कोई पानी -पानी
बस इतनी-सी थी पानी की ये कहानी

हाँ पानी-पानी पानी- पानी
पानी रे पानी पानी रे पानी

?मधुप बैरागी

Loading...