Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Jul 2017 · 1 min read

कुंडलिया छंद

कुंडलिया छंद-
मिलना मुश्किल हो गया,जग में अच्छे मित्र।
अंकित सबके हृदय में,एक स्वार्थमय चित्र।
एक स्वार्थमय चित्र,करे बस चिंता अपनी।
मुँह में केवल दोस्त,स्वयं की चले सुमिरनी।
मिले न कोई धाय,भूल सब बैठे खिलना।
रहिए अपने गेह,किसी से क्योंकर मिलना।।
डाॅ. बिपिन पाण्डेय

Loading...