Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Jul 2017 · 1 min read

तोटक छंद

तोटक छंद

तज के जग के हर बंधन को
अब बैठ गई मन मंथन को
मनुहार करूँ भगवान यही
नित दे मुझको अभिज्ञान सही

अभिमान रहे न रहे कटुता
सब दोष हरो करना शुचिता
मँझधार पड़ी नइया अपनी
भवपार करो विनती इतनी

सब संत कहे हरिनाम जपो
इक टेर लगा बस राम तपो
खुद में जब पाय लिया तुझको
फिर खोज रहा मन ये किसको

नव पुष्प समान हिया महका
हर सांस बनी जप का मनका
तिनका तिनका जब दर्प किया
शरणागत हो अब हर्ष भया
Megha

Loading...