Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 May 2017 · 1 min read

अभी से दिल निकलता जा रहा है

निगाहों में वो —–बसता जा रहा है
अभी से दिल निकलता जा रहा है
. ??
सुकूं से जिंदगी —— थी ये हमारी
मगर अब चैन ——-सारा जा रहा है
??
सदा हो रोशनी——- हो उन घरों में
जहां पर ये अंधेरा ———–जा रहा है
??
छुअन से उसके ——-यारों जिस्म मेरा
गुलों सा ये ————महकता जा रहा है
??
लगाई आग कैसी ————-दिल में तुमने
बदन भी अब——— सुलगता जा रहा है
??
मिलेगी छांव ————-सबको ही बराबर
शज़र वो अब ————-लगाया जा रहा है
??
सुहानी शब न —————-बीते पास आओ
क़दम तो आज ————–बहका जा रहा है
??
मिटाने तीरगी –. ————-को अब जहां से
किसी घर का ————–उजाला जा रहा है
??
हवा अब किस ————–तरह से शुद्ध होगी
किया जब हमसे ————- गंदा जा रहा है
??
समझते तुम हो ————जिसको एक दुल्हन
उसी के साथ ————– कुनबा जा रहा है

उगेंगे फूल सहरा —–पत्थरों पे
अगर मन में ये ठाना जा रहा है
??
अगरचे रूठते हो रूठ जाओ
के हमसे यूं मनाना जा रहा है
??
न रोकूं तुमको —कैसे ये बताओ
हमारा आज —-हिस्सा जा रहा है
??
गुजारीं हमने — सदियां जुस्तजू में
वो मेरे दिल का — प्यारा जा रहा है
??
छुपाओ राज हमसे अब न “प्रीतम”
के पर्दा अब ——-हटाया जा रहा है

Loading...