Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 May 2017 · 3 min read

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरियाँ

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….1.
———————————————–
कैसे भये डिजीटल ऊधौ
पहले थे हम सोने जैसे, अब हैं पीतल ऊधौ |
अब हर बात तुम्हारी लगती
है छल ही छल , है छल ही छल , है छल ही छल ऊधौ |
कहकर अच्छे दिन आयेंगे
पाँव पाँव में डाल रहे हो सबके साँकल ऊधौ |
पी ली हमने कड़वी औषधि
रोग हमें क्यों घेर रहे फिर बोलो पल पल ऊधौ |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….2.
———————————————–
देखी कवि तेरी कविताई
शब्दों के भीतर ज़हरीली तूने फसल उगाई |
कवि ये तूने क्या कर डाला
जहाँ बनाना था पुल तुझको , वहाँ बनाई खाई |
बोलो क्या कवि-कर्म यही है ?
जहाँ प्यार के स्वर मीठे थे आग वहाँ धधकाई |
कवि तू करने चला उजाला !
घुप्प अँधेरे में फिर तूने क्यों कंदील बुझाई |
कवि तू खुद को कहे कबीरा !
सम्प्रदाय की रार तुझे फिर क्यूंकर पल-पल भायी ?
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….3.
———————————————–
नेता डोलें फूले-फूले
जिस जनता ने वोट दिया था , उस जनता को भूले |
अब तक जितने गद्दी बैठे
कोरे आश्वासन वाले सब लम्पट घाघ बतूले |
जनता अपना हक़ जो माँगे
जनता के प्रतिनिधि बनकर ये होते आग-बबूले |
अपने जो पुरखों ने सींची
उन डालों पर आज विदेशी डाल रहे हैं झूले |
अच्छे दिन कैसे ये आये
सपने अपने हुए अपाहिज अंधे लगड़े लूले |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….4.
———————————————–
ऊधौ दिन अच्छे ये कैसे !
डीज़ल और खाद के हर दिन जब तुम दाम बढाऔ |
मत तुम थोथे गाल बजाऔ
क्यों न मिली इस महंगाई से हमको मुक्ति बताऔ ?
ऊधौ नित इज्ज़त पर डाके
बहिन-बेटियाँ रहें सुरक्षित वो क़ानून बनाऔ |
ऊधौ तुम तो रहे स्वदेशी
गीत विदेशी फिर किस कारण भारत-बीच सुनाऔ ?
पहले अंग्रेजों ने लूटे
पुनः विदेशी हमको लूटें , जाल न नये बिछाऔ |
+ रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….5.
———————————————–
ठगिनी आज सियासत देखी
हर नेता के भीतर हमने छल की आदत देखी |
इसका गिरना तय है यारो !
सरकारी ठेके पर हमने खड़ी इमारत देखी |
पल-पल पापों का अभिनन्दन
हिस्से में अब सच्चाई के केवल जिल्लत देखी |
जो नित माँ-बहिनों को लूटे
अबला उन गुंडों के आगे करती मिन्नत देखी |
धर्म का विकृत रूप कबीरा
वैरागी की धन-नारी से विकट मुहब्बत देखी |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….6.
———————————————–
ऊधौ खल ही तुमने तारे
कुर्सी-कुर्सी पर बैठाए चोर और हत्यारे |
ऊधौ दीखें बिल्डिंग – सड़कें
नये-नये कानून बनाकर छीने खेत हमारे |
ऊधौ जन को दाल न रोटी
मन के भीतर अब भरती नित मंहगाई अंगारे |
ऊधौ हमको तुम छल बैठे
लगा-लगाकर नव विकास के मंच-मंच से नारे |
ऊधौ आम आदमी सिसके
खास जनों की सुविधा के हित सब कानून तुम्हारे |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….7.
———————————————–
ऊधौ जय-जयकार तुम्हारी
पाँच साल के बाद तुम्हें फिर आयी याद हमारी |
ऊधौ अब इज्ज़त पर डाके
बहिन-बेटियाँ लूट रहे हैं अब जल्लाद हमारी |
ऊधौ बिगड़े बजट घरों के
महंगाई से आज तबीयत अति नाशाद हमारी |
ऊधौ इसको धर्म कहो मत
आगजनी – पथराव करे बस्ती बर्बाद हमारी |
ऊधौ कैसे वोट तुम्हें दें
मत आंको तुम जाति-धर्म से अब तादाद हमारी |
+ रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….8.
———————————————–
मैया मेरी कैसी ये आज़ादी ?
खुलेआम अब लूट रही है जनता को नित खादी |
मैया मेरी कैसौ देश हमारौ
अब बाबू चपरासी तक हैं सब रिश्वत के आदी |
मैया मेरी सम्प्रदाय के झगड़े
हर बस्ती को फूँक रहे हैं मज़हब के उन्मादी |
मैया मेरी होय ‘रेप ‘ थाने में
रपट लिखने कित जाये अब हर अबला फरियादी |
मैया मेरी पूँजीवाद निगोड़ा
मिल नेता सँग शोषण करता बनकर अब जल्लादी |
+ रमेशराज
……………………………………………………………………………………….
+रमेशराज, 15/109, ईसानगर , अलीगढ़

Language: Hindi
501 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

3059.*पूर्णिका*
3059.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
हम सभी को लिखना और पढ़ना हैं।
हम सभी को लिखना और पढ़ना हैं।
Neeraj Kumar Agarwal
मेरा दोस्त बड़ा दिलवाला
मेरा दोस्त बड़ा दिलवाला
SATPAL CHAUHAN
तो मोहब्बत पर सुनिएगा....💞
तो मोहब्बत पर सुनिएगा....💞
पूर्वार्थ
*हमारे कन्हैया*
*हमारे कन्हैया*
Dr. Vaishali Verma
सोचें सदा सकारात्मक
सोचें सदा सकारात्मक
महेश चन्द्र त्रिपाठी
बुंदेली (दमदार दुमदार ) दोहे
बुंदेली (दमदार दुमदार ) दोहे
Subhash Singhai
बहुत ढूंढा बाजार में यूं कुछ अच्छा ले आएं,
बहुत ढूंढा बाजार में यूं कुछ अच्छा ले आएं,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
मन को भिगो दे
मन को भिगो दे
हिमांशु Kulshrestha
हमारी  मूल  भाषा  है,  हमें  पढ़ना   सिखाती  है,
हमारी मूल भाषा है, हमें पढ़ना सिखाती है,
Abhishek Shrivastava "Shivaji"
*श्रीमती पुष्प लता कपूर: शत-शत नमन (कुंडलिया)*
*श्रीमती पुष्प लता कपूर: शत-शत नमन (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
वर्ष बीत गया
वर्ष बीत गया
Jitendra kumar
सब्र का पैमाना जब छलक जाये
सब्र का पैमाना जब छलक जाये
shabina. Naaz
कर ले प्यार
कर ले प्यार
Ashwani Kumar Jaiswal
ग़ज़ल - कह न पाया आदतन तो और कुछ - संदीप ठाकुर
ग़ज़ल - कह न पाया आदतन तो और कुछ - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
🙅पूछ रहा दर्शक🙅
🙅पूछ रहा दर्शक🙅
*प्रणय प्रभात*
हमारे बुज़ुर्ग अनमोल हैं ,
हमारे बुज़ुर्ग अनमोल हैं ,
Neelofar Khan
"अनुभूति प्रेम की"
Dr. Kishan tandon kranti
कैसे कहूँ दिल की बातें
कैसे कहूँ दिल की बातें
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
जिंदगी एक सफर है सुहाना,
जिंदगी एक सफर है सुहाना,
हरिओम 'कोमल'
"प्रॉब्लम"
अमित कुमार
मनु-पुत्रः मनु के वंशज...
मनु-पुत्रः मनु के वंशज...
डॉ.सीमा अग्रवाल
रणबंका राठौड़
रणबंका राठौड़
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
आत्महत्या
आत्महत्या
Harminder Kaur
गुलाम और मालिक
गुलाम और मालिक
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
हसरत भरी नज़र में
हसरत भरी नज़र में
Dr fauzia Naseem shad
!! चाहत !!
!! चाहत !!
जय लगन कुमार हैप्पी
अश्रु से भरी आंँखें
अश्रु से भरी आंँखें
डॉ माधवी मिश्रा 'शुचि'
" आप बल‌रहे हो कि ये दुनिया नहीं है मेरे लिए मगर ईश्वर ने तो
fyisahmed81
अद्वितीय गुणगान
अद्वितीय गुणगान
Dushyant Kumar
Loading...