Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Apr 2017 · 3 min read

सावरकर ने लिखा 1857 की क्रान्ति का इतिहास

भारत माता के वीर समूतों ने अंग्रेजों की दासता की बेडि़याँ काटने के लिए हिन्दुस्तान से बाहर रहकर भी गोरी सरकार के विरुद्ध क्रान्ति का शंखदान किया। गदर पार्टी के क्रान्तिकारी और एक सशक्त सैन्य संगठन ‘आजाद हिन्द फौज’ को लेकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने एक तरफ अंग्रेजों को कुचलने के लिए विदेश की युद्ध-भूमि को चुना तो दूसरी ओर विनायक दामोदर सावरकर के गुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा ने लंदन स्थित ‘भारतीय भवन’ से अंग्रेजों की अनीतियों, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज बुलन्द की। लंदन का ‘भारतीय भवन’ उन दिनों कैसी क्रान्तिकारी गतिविधिायों का केन्द्र था, इसका पता उसमें बैठकर ‘बम बनाने के तरीकों’ पर दिये जाने वाले भाषणों से आसानी के साथ लगाया जा सकता है। भारतीय भवन से ही सावरकर ने पंजाब के सपूत मदनलाल धींगरा की उनके हाथ में छुरी गाड़कर कठिन परीक्षा लेने के बाद धींगरा से सर कर्जन वाइली की हत्या करायी। कर्जन सावरकर की आँखों में इसलिये खटक रहा था, क्योंकि वह भारतीय भवन की गुप्त गतिविधियों की जासूसी करता था।
सावरकर इस तथ्य को भलीभाँति जानते थे कि अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध जारी रखने के लिये बम और पिस्तौलों के साथ-साथ क्रान्तिकारी साहित्य का रचा जाना भी आवश्यक है। साहित्य से ही क्रान्ति की ज्चाला धधकती है। इन्ही सब बातों पर विचार करते हुए उन्होंने ‘1857 के स्वतंत्रता युद्ध का इतिहास’ रचा। तथ्यों के संकलन की दृष्टि से यह पुस्तक बहुत महत्वपूर्ण थी, जिसमें 1857 का गदर केवल एक सैनिक गदर मात्र नहीं था बल्कि भारतीय मानस में उफान लेती आजादी की भावना पूरी तरह प्रतिबिम्बित होती थी।
‘1857 के स्वतंत्रता युद्ध का इतिहास’ नामक पुस्तक सावरकर ने 24 साल की उम्र में लन्दन प्रवास के दौरान मराठी में लिखी, जिसके कुछ अध्यायों का अनुवाद करके वे अंग्रजी में ‘फ्री इण्डिया सोसायटी’ के सदस्यों को सुनाते थे। पुस्तक की पांडुलिपि को प्रकाशित कराने हेतु जब गुप्त तरीके से भारत भेजा गया तो भारत के मराठी प्रैस मालिकों ने इसे छापने से इन्कार कर दिया। प्रयास फिर भी जारी रहा। अन्त में ‘अभिनव भारत’ नामक क्रान्तिकारी दल के छापाखाने में यह पुस्तक दे दी गयी। पुस्तक छपने की भनक पुलिस को लग गयी। पुलिस उस छापेखाने की ओर दौड़ पड़ी। अतः पुस्तक को छपने से पूर्व ही वहाँ से उसकी पांण्डुलिपि हटा ली गयी।
पुस्तक की पांण्डलिपि को छापने के लिये पेरिस, जर्मन आदि में भी अथक प्रयास हुए किन्तु छपने से पूर्व ही पुलिस को भनक लग जाती और प्रकाशन कार्य रुक जाता।
अन्त में सफलता हाथ लग ही गयी। हालेंड के एक छापेखाने में पुस्तक छपने लगी। फ्रेंच और ब्रिटिश पुलिस को झांसा देने के लिए क्रान्तिकारियों ने यह अफवाह फैला दी कि पुस्तक फ़्रांस में छप रही है।
जब यह किताब हालैण्ड में छप गयी तो इसकी प्रतियों को गुपचुप तरीके से फ्रांस लाया गया। अभी इस बात पर विचार-विमर्श ही चल रहा था कि इस पुस्तक को भारत और अन्य देशों में कैसे भेजा जाये, उसी समय इसकी जब्ती की घोषणा कई देशों ने कर दी। इस जब्ती की आज्ञा के विरूद्ध सावरकर ने ‘लन्दन टाइम्स’ में आक्रोश व्यक्त किया। अंग्रेजों की पिट्ठू कई सरकारों की ओर से भले ही पुस्तक की जब्ती के आदेश थे लेकिन पुस्तक पर गलत रैपर लगाकर इसे भारत ही नहीं अन्य देशों में भी भेजा गया। जैसा कि सावरकर सोचते थे, पुस्तक ने क्रान्तिकारियों में फिर से एक नयी आग भर दी।
——————————————————————
सम्पर्क- 15/109, ईसा नगर, अलीगढ़

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 415 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

समझ
समझ
Dinesh Kumar Gangwar
5 लाइन
5 लाइन
Neeraj Kumar Agarwal
मूक निमंत्रण
मूक निमंत्रण
शशि कांत श्रीवास्तव
बददुआ देना मेरा काम नहीं है,
बददुआ देना मेरा काम नहीं है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
शुभ दीपावली
शुभ दीपावली
Dr Archana Gupta
10) पैगाम
10) पैगाम
नेहा शर्मा 'नेह'
जीवन की लो उलझी डोर
जीवन की लो उलझी डोर
Saraswati Bajpai
🙅आज का ज्ञान🙅
🙅आज का ज्ञान🙅
*प्रणय प्रभात*
*आवारा कुत्ते मिले, गलियों में खूॅंखार (कुंडलिया)*
*आवारा कुत्ते मिले, गलियों में खूॅंखार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
मरने से पहले ख्वाहिश जो पूछे कोई
मरने से पहले ख्वाहिश जो पूछे कोई
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी "
शक्ति
शक्ति
Mamta Rani
इंसान भी बड़ी अजीब चीज है।।
इंसान भी बड़ी अजीब चीज है।।
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
ज़िन्दगी! कांई कैवूं
ज़िन्दगी! कांई कैवूं
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
3349.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3349.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
बुद्ध में कुछ बात तो है!
बुद्ध में कुछ बात तो है!
Shekhar Chandra Mitra
अतिशय इच्छा अर्थ की
अतिशय इच्छा अर्थ की
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
किसी ने प्रेरित किया है मुझे
किसी ने प्रेरित किया है मुझे
Ajit Kumar "Karn"
Book of love
Book of love
Rj Anand Prajapati
#ਅੱਜ ਦੀ ਲੋੜ
#ਅੱਜ ਦੀ ਲੋੜ
वेदप्रकाश लाम्बा लाम्बा जी
"बेढ़ब मित्रता "
DrLakshman Jha Parimal
मां।
मां।
Kumar Kalhans
फकीर का बावरा मन
फकीर का बावरा मन
Dr. Upasana Pandey
कलमकार का दर्द
कलमकार का दर्द
RAMESH SHARMA
दहेज एक समस्या– गीत
दहेज एक समस्या– गीत
Abhishek Soni
दुख में दुश्मन सहानुभूति जताने अथवा दोस्त होने का स्वांग भी
दुख में दुश्मन सहानुभूति जताने अथवा दोस्त होने का स्वांग भी
Dr MusafiR BaithA
"मकसद"
Dr. Kishan tandon kranti
ज़िन्दगी लाज़वाब,आ तो जा...
ज़िन्दगी लाज़वाब,आ तो जा...
पंकज परिंदा
*परिमल पंचपदी--- नवीन विधा*
*परिमल पंचपदी--- नवीन विधा*
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
विलक्षण साध्वी प्रभा- कनकप्रभा जी
विलक्षण साध्वी प्रभा- कनकप्रभा जी
Sudhir srivastava
कहो इसकी वजह क्या है
कहो इसकी वजह क्या है
gurudeenverma198
Loading...