Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Apr 2017 · 1 min read

क्या फायदा?

क्या फायदा
बहर-212 212 212 212
++++++++++++++++++++++++
धुन ++ तुम मगर साथ देने का वादा करो…..
+++++++++++++++++++++++
**मतला**

जान सब पर लुटाने से क्या फायदा।
मान खोकर कमाने से क्या फायदा।00

**अशआर**

वक्त पर जेब में जब न कौड़ी मिले
फिर करोड़ो बनाने से क्या फायदा। 1

जब तमाशा तुम्हारा बिगड़ ही गया।
यवनिका फिर गिराने से क्या फायदा।2

फासले दरमियां इस कदर जो बढ़े।
फिर सनम को मनाने से क्या फायदा।3

दोष हम पर लगाओ लगालो भले ।
प्रेम नज़रे चुराने से क्या फायदा।4

नाचने के लिऐ जब उतर ही गये।
बाद उसके लजाने से क्या फायदा।5

नित नये तार ही उलझने जब लगे ।
प्रेम की बात लाने से क्या फायदा।6

पत्थरो के शहर में बसो जो अगर ।
कांच के घर बनाने से क्या फायदा।7

जो कनक से कभी कान कटने लगे
शान ऐसी दिखाने से क्या फायदा।8

मुफ़्त में कोई भी’भाव देता नही।
बेवजह भाव खाने से क्या फायदा।9

देह से नेह हो रूह से हो नही
ब्याह ऐसा रचाने से क्या फायदा।10

मान से नीर जब हम पिला ना सके।
बाद खाना खिलाने से क्या फायदा।11

प्यार में यार डरने लगो क्या मजा।
उम्र जाती गिनाने से क्या फायदा।12

इश्क हो जब गया ही किसी से तुम्हे।
प्यार को फिर छुपाने से क्याफायदा।13

मक्ता
जब मिटे ही नही आप ‘मधु’पर कभी
तब दिलो में बसाने से’ क्या फायदा।14

~~~~~मधुगौतम~~~~|

Loading...