Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Apr 2017 · 1 min read

आ जाओ इस दिल में............. सब मस्तियाँ |गीत| “मनोज कुमार”

आ जाओ इस दिल में तुम, खाली हैं कुछ जीबियाँ
मैमोरी अभी फुल नही, सेव हैं सब मस्तियाँ
आ जाओ इस दिल में……………………………… सब मस्तियाँ

गूगल याहू पे खोजा तुम्हें, सर्च किया विकिपीडिया
तू मिली ना इमेज मिली हमें, ना मिली तेरी चिठ्ठियाँ
मेल करो कोई सेंड तुम या, ओपन दिल की खिड़कियाँ
वन टीबी हार्डडिस्क है दिल की, खाली हैं अभी जीबियाँ

आ जाओ इस दिल में……………………………… सब मस्तियाँ

कर दो तुम अपलोड प्यार, दिल की साईट पे कहीं
करके डाउनलोड प्यार, कर लूँगा दिल में सेव कहीं
दिलके फेसबुक पेज पे मैं, व्हाटसअप से भी चैट करूँ
आई ऍम ओ स्काइप से, विडियो कॉल भी रोज करूँ

आ जाओ इस दिल में……………………………… सब मस्तियाँ

सबमिट कर लो दिल में हमको, फोर्मेट करना नही
ना करना रीनेम सनम, ओवरराइट भी नही
अडिट हमको करना नही, ना करना ईरेज हमें
मॉडिफाई भी ना करना, ना करना डिलीट हमें

आ जाओ इस दिल में……………………………… सब मस्तियाँ

ऐसी फ़ाइल हैं प्यार की हम तो, करती जो कनफ्यूज नही
दिल का फॉर जी नेटवर्क है, होता ये कभी स्लो नही
सब टाइप हिंदी लैंगगुएज है, जब जी चाहो पढ़ लो कभी
कोपी करके पेस्ट करो प्यार, रखलो दिल में हमको कहीं

आ जाओ इस दिल में……………………………… सब मस्तियाँ

“मनोज कुमार”

Loading...