Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Apr 2017 · 1 min read

हमने तो सब कुछ खोया ...........जाने के बाद |गीत| “मनोज कुमार”

हमने तो सब कुछ खोया एक तेरे जाने के बाद
मैं भी और दिल भी रोया एक तेरे जाने के बाद

वीराने गुलशन लगते जब रहते दोनों संग साथ
फूल थे बन गये वो काँटे एक तेरे जाने के बाद

गम बांटे थे जिसके हमने वो ही अब हमसे रूठें
दिल की आग अधिक सुलगे एक तेरे जाने के बाद

वो धोखा दे गये हमको खुद से ज्यादा करते प्यार
दिल की ख़ुशी अब दर्द बनी एक तेरे जाने के बाद

सोना चाँदी ना चाहूँ मैं मैं चाहूँ बस तेरा साथ
जो सपने थे टूट गये एक तेरे जाने के बाद

जो आँखें झुकती शर्म से वो रिश्ते नाते टूटे
जो मुस्काते अब घूरें एक तेरे जाने के बाद

जो देते सौगात हमें उन्होंने जमकर लूटा
धन दौलत बेकार हुए एक तेरे जाने के बाद

मंजिल थी जो पास हमारे दूर हुई अब दूर हुई
जो पाया था वो छीना एक तेरे जाने के बाद

चाँद पाने की चाहत में भागे भागे थक गये
तन्हा ये “मनोज” हुआ एक तेरे जाने के बाद

“मनोज कुमार”

Loading...