Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Apr 2017 · 1 min read

" उठे हिया में हिलोर " !!

द्वार पे आकर ,
लौट गये तुम !
उम्मीदें सब यों ,
हो गई गुमसुम !
सजे धजे अरमान –
ढूंढे प्यार का छोर !!

स्वप्न सजे फिर ,
बिखर गये हैं !
हम तो हर पल ,
सिहर गये हैं !
अकुलाया मन चाहे –
परिवर्तन का दौर !!

दिन दिशा बदले ,
हम सोचते यही !
खुशियों का नर्तन ,
फिर होगा सही !
बिसुरा नहीं पाओगे –
है चाहत पुरजोर !!

Loading...