Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Apr 2017 · 1 min read

गज़ल

कैसी समस्या है कि कोई हल नही निकलता
क्यों अर्जुन के तीर से भी जल नही निकलता

मै मुस्कुराकर ही अपने अश्क पोछ लेता हूँ
वो जब भी रोती है तो काज़ल नही निकलता

सारे जहाँ में हिन्दुस्तान से बेहतर और क्या है
नदिया बहुत है पर कहीं गंगाजल नही निकलता

बुझी राख से उजाले की उम्मीद ठीक नही
बबूल घिसने से कभी संदल नही निकलता

अमृत की बेकरारी बहुत है जहन में मगर
किसी के दिल का हलाहल नही निकलता

कोई तारा हो सकता था मै भी आसमां का
जाने क्यों तकदीर का मंगल नही निकलता

देखकर जिसे हर रात पूरणमासी लगती थी
वो हसींन चांद भी आजकल नहीं निकलता

@अनुराग ©

Loading...