Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Apr 2017 · 1 min read

Thinking

*********
कलम को कौम की मेरे कभी जो याद आती है
मैं उर्दू में ग़ज़ल— कहता हूँ हिन्दी मुस्कुराती है
*******—————**********
अगर गुल से मुहब्बत हो किसी बुलबुल को गुलशन में
वो नग़्में फिर मुहब्बत के शबो दिन गुनगुनाती है
—————————–
निखरता हुस्न फिर ज़्यादा चमन के और फूलों से
कली जब शबनमी बूंदों से से थोड़ा भीग जाती है
————————–
कली के थरथराते लब कहा ये आज भँवरे से
न जाओ छोड़ कर तन्हा ये दूरी दिल जलाती है
*******************
न छोडे़ हौसला माझी जो दरिया पार करना तो
भँवर मैं जाके भी कश्ती निकल कर पार जाती है
—————————–
नही हो बाप का साया किसी के भी अगर सिर पर
बिना मां की दुआओं के वो किस्मत रूठ जाती है
——————————-
भुला कर सारे शिकवे तू सभी से प्रेम कर “प्रीतम”
ये नेकी आख़िरत में तो सभी के साथ जाती है

प्रीतम राठौर
श्रावस्ती (उ०प्र०)

Loading...