Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Apr 2017 · 1 min read

!! मेरे देश की सीमा !!

सीमा है मेरे देश की
जानता है सारा जहान
गर लांघ दी किसी ने
तो बदला लेगा हिंदुस्तान

अपने आन बान के लिए
वार देगा सब ईमान
हिम्मत नहीं अब किसी की
कि आंख उठा कर देख ले
क्योंकि यह है सीमा हिंदुस्तान

कश्मीर की रट के आगे
झुकेगा इक दिन पाकिस्तान
खुद अपने मख से कहेगा
जय जय हो हिंदुस्तान

फ़ौज की ताकत से वाकिफ है
हर मुल्क और उनके इंसान
मारने से पहले शांति की
दुहाई भी देता मेरा हिंदुस्तान

छुप कर करना वार यहाँ
के लोगो ने कभी नहीं सीखा
सीने पर गोली खा के
हर फौजी ने शहीद होना सीखा

आतंकवाद ने अब तो कर दिया
सब का जीना हराम
विश्व का न कोई होता बंधन
तो अब तक क्या से क्या
कर देता मेरा हिंदुस्तान

जय हिन्द

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...