Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Apr 2017 · 1 min read

माता का बलिदान

ख़त्म रसोई में हुआ , खाना जितनी बार !
माँ ने फांका कर लिया, झूठी मार डकार !!

जीते जी इंसान को, कहाँ मिले विश्राम !
सोलह आने सत्य है, जीवन है संग्राम !!

महके उनका इत्र बिन,साहित्यिक परिवेश !
आती है किरदार से, जिनके महक रमेश !!
रमेश शर्मा

Loading...