Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Mar 2017 · 1 min read

*** बाल गीत **

प्यारा चंदा प्यारे तारे

आसमान में चमके सारे ।

सूरज के आने से पहले

सारी रात जगाते तारे ।

कभी नहीं आपस में लड़ते

मिलजुलकर रहते हैं सारे ।

प्यारे आकर तुम बतलादो

आसमान में कितने तारे ।

क्या-क्या जाति-धर्म है इनके

कहाँ – कहाँ से आते सारे ?

नहीं इनका कोई मज़हब

दुनियां को चमकाते तारे ।

हिलमिलकर रहते हैं सारे

भेद भुलाकर तारे सारे ।

आओ हम भी सीखें इनसे

मिलजुलकर आपस में रहना ।

प्यारा चंदा प्यारे तारे

आसमान में चमके सारे ।।

?मधुप बैरागी

Loading...