Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Mar 2017 · 1 min read

आ गया है साल देखो फिर नया..... कर दुआऐं, मुस्कुराओ तुम ज़रा

******************************
आप सभी को नववर्ष की अनन्त शुभकामनाएं
******************************

आहटें अपनी सुनाओ तुम ज़रा
इक झलक अपनी दिखाओ तुम ज़रा

मुद्दतों से दूर कितने हो गये
यार मुझसे फिर मिलाओ तुम ज़रा

अब शिकायत क्यूँ नहीं करते सनम
सब खता मेरी भुलाओ तुम ज़रा

यकबयक मैं रात भर रोती रहूँ
अश्क़ आँखों से चुराओ तुम ज़रा

ये जुदाई जान लेकर जायेगी
आस मिलने की बँधाओ तुम ज़रा

आ गया है साल देखो फिर नया
कर दुआऐं, मुस्कुराओ तुम ज़रा

हर किसी की क्यूँ नज़र लगती ‘अदिति’
स्याह इक टीका लगाओ तुम ज़रा

******************************
लोधी डॉ. आशा ‘अदिति’
******************************

Loading...