Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Mar 2017 · 1 min read

भारत का नव वर्ष

चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा,करे सतत उत्कर्ष !
आता है इस रोज ही,भारत का नव वर्ष !!

नये वर्ष का देश में,करें खूब सत्कार !
दरवाजे पर बांधिये,..मंगल बंदनवार !!

दरवाजे पर टांकिए,..गुड़ी और इक आज !
नये साल का कीजिये, मन भावन आगाज !!

रहो भले इस देश में, .चाहे रहो विदेश !
भारत के नववर्ष का, स्वागत करें रमेश !!
रमेश शर्मा

Loading...