Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Mar 2017 · 1 min read

मैं औऱ वो

मै नजरो से नजरे मिलाता रहा
वो नजरो से नजरे चुराती रही

मै उसे देखकर यू मचलता रहा
वो मुझे देखकर मुस्कुराती रही

मैं हुस्न की अदा पर मरता रहा
वो मुझे मोहब्बत में फसाती रही

मैं दिन भर उसे याद करता रहा
वो रात भर मुझे याद आती रही

मैं खुद की निगाहों से बचता रहा
वो दिल पर हुकूमत चलाती रही

मैं चेहरे को चाँद समझता रहा
वो गगन का चाँद दिखाती रही

मै खुद रुठकर मान जाता रहा
वो सच मानकर रुठ जाती रही

मैं सिद्दत से उसको बुलाता रहा
वो ख़ुशी से मुझे छोड़ जाती रही

मैं उससे इधर वफाई करता रहा
वो मुझे उधर बेवफा बताती रही

मै अपनी मोहब्बत यूँ लिखता रहा
वो वही गीत महफ़िल में गाती रही

Loading...