Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Mar 2017 · 1 min read

(((( गणतंत्र ))))

[[[ गणतंत्र ]]]

डा० भीम राव अाम्बेडकर
रचयिता भारती-संविधान के ||
राष्ट्रपति डा० राजेंद्र प्रसाद
संरक्षक रहे इस विधान के ||

महात्मा गाँधी की छत्रछाया में
सन् २६ जनवरी १९५० ई• को ||
चाचा नेहरू के शासन काल में
सम्मान मिला इस संविधान को ||

भारत फिर गणतंत्र-गणराज
कहलाया दुनिया की नजरों में ||
जनता हेतु जनता का शासन
तब शुरू हुआ इन जनतंत्रों में ||

गणतंत्र माने जनता का राज,
संविधान माने है सम समाज ||
जनता राजा हों राजा सेवक,,
यही है गणतंत्र का आगाज़ ||

कर्तव्य हमारा अब इतना है
कि इसकी हम मर्यादा बना रखें ||
जब तक तन में जान शेष है
इसकी आन-बान-शान जगा रखें ||

=================
#दिनेश एल० ” जैहिंद”
26. 01. 2017

Loading...