Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Mar 2017 · 1 min read

** तेरा नाम ले के जीते हैं **

तेरा नाम ले के जीते हैं
हर सुबहा और हर शाम
जीते हैं तेरा नाम ले के
इस जहां के मालिक
कहूं ख़ुदा या ईश्वर तुझे
नहीं फर्क है कोई नश्वर
ना शुबहः अब हमको
तेरी किसी बात पर
ख़ुद-खुदाई एक तरफ़
दूजा ख़ुदा है ना कोई
मांगा था मन से हमनें
पाया हर-पल पास में
फ़क्र करते हैं हम तेरी
अनजानी औकात पर
तेरा नाम है अल्लाह
क्या नाम है वल्लाह
नाम में रखा है क्या
बन्दा पुकारे वही नाम
तेरा तो बस एक काम
बन्दों करे बस तूं काम
तेरा नाम ले के जीते हैं
?मधुप बैरागी

Loading...