Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Mar 2017 · 1 min read

चलो मितवा हम प्यार करें

चलो मितवा हम प्यार करें

नील निलय के अंक में
प्रीत का उपहार धरें
नयन के पनघट पर, नेह की गागर से
नैना दो-चार करें

चलो मितवा हम प्यार करें

प्रीत की गात पर, प्रणय की रक्ताभ करें
तेरे नाम सिंदूर से आज अपनी मांग भरें

चलो मितवा हम प्यार करें

अधरों से माधुरी चुरा लें
अंग लग के सांवरा तन अपना लें
चलो मितवा हम प्यार करें

कुञ्ज में किलोल करें,
हर कली से मेल-जोल करें
बाग़ों का मौसम चुरा लें
सर्वत्र अपने प्रेम का गुंजार करें
चलो मितवा हम प्यार करें

रात की अंगड़ाई से तन सुरमई बना लें
तेरे स्पर्श का श्रृंगार करें
जन्मों के मीत से अभिसार करें
चलो मितवा हम प्यार करें

सुनील पुष्करणा

Loading...