Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Mar 2017 · 1 min read

!!~ पान और गुटखा बन्द -शराब क्यूं नहीं ?~~!!

क्यूं ? नहीं लग जाता
पूर्णतया प्रतिबन्ध
अब
शराब के कारोबार पर भी
न तो बनेगी कभी
ना आएगी पीने से दुर्गन्ध ?

कब से कर रखा है
इस ने लगभग हर घर तंग
कोई पी के मारता बीवी को
कोई पी के करता सबको तंग ..

पीता है और लघुशंका को जाता है
या पी पी कर उधम मचाता है
खुद तो होता बर्बाद साथ ही
घर को भी बर्बाद कर चला जाता है ..

कब से है इन्तेजार कोई आये
और शराब को करे तडी पार
स्वच्छ रहे सारा समाज और
सब का घर बने सदा खुशहाल…

अब तो मौका है “योगी जी”
कर दो इस का भी बेड़ा पार
पूर्णतया बाँध के रख दो इसको
हर घर मुक्त हो जाए इससे
और सुना दो जल्दी से
शराब बंदी का भी समाचार …

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...