Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Mar 2017 · 1 min read

कविता दिवस

कथ्य शिल्प रस के बिना,किये छंद कुछ पेश।
खूब मनाया आपने,…कविता दिवस रमेश!!

जीवन में होगा नहीं,.हरगिज मनुज निराश !
काट दिये तकलीफ के,अगर वक्त पर पाश !!

सुनने मे अच्छा लगे,.लगता मगर अजीब!
सिखलाए हमको अगर,शातिर ही तहजीब!!
रमेश शर्मा.

Loading...