Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Mar 2017 · 1 min read

मेरा वो आखिरी शेर

सोने से पहले लिखा गया
मेरा वो आखिरी शेर ;
एक पूरे सादे कागज पर
तुम्हारे नाम का शेर,
रात भर देता रहा आवाज़े

और वही पड़ी एक कलाम थी
कोशिश करती रही जो
खुद-ब-खुद लिख जाने की

मै सोया था,
बिस्तर पर एक किनारे
और जो बह रहा था
वो जल ही था शिराओं मे

मेरे दोस्त !
वक़्त नहीं ला सका था
तुम्हें मेरे करीब,
कलम भी ना सकेगी
अब मुझे तुम्हारे करीब।

Loading...