Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Mar 2017 · 1 min read

गौरेया

चूं चूं करती जब
चिड़िया रानी
सुबह सुबह बुलाती है …

उसकी यह मनमोहक अदा
मेटे मन को लुभाती है …

फुदक फुदक मेरे चारो और
अपनी चाहत बतलाती है…

देख मेरे हाथ में दानो का
कसोरा , उड़ कर उस पर
आ जाती है …………

चूं चूं करती जाती और
एक एक दाना चुग जाती है…

जाते जाते कहती एक अदा से
कल वापस फिर आउंगी ….

तुझ से मिलकर तेरे हाथो से
अपनी भूख मिटाऊँगी …….

बहुत प्यारा नाता है हम दोनों का
जीवन भर साथ निभाने का …..

कुछ पल अपने दे कर
उसका मधुर प्यार पाने का …..

????????????

मिशा

Loading...