Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Mar 2017 · 1 min read

नमन माता पिता को

नमन माता पिता को.
??????????

नमन जो हम करे उनको तो जीवन पार लग जाये.
नमन जो हम करे उनको तो जीवन पार लग जाये.

सुनो माँ बाप से बड़ कर कोई दौलत नही होती.
बिना आशीष के हम को कोई शौहरत नही मिलती.
रहे जो हाथ सिर पर तो ये नैय्या पार लग जाये
नमन जो हम करे उनको…..

हमारी हर खुशी उनसे ,उन्हीं से घर में रौनक है.
नही उनको भुलाना तुम ये खुशिया रूठ ना जाये..
नमन जो हम करे उनको ….
तो जीवन पार लग जाये.

सिखाया पाठ जीवन का सम्भल कर राह पर पर चलना.
यही बस डर सताता है कही ठोकर न लग जाये.
नमन जो हम करे उनको तो जीवन पार लग जाये.

संगीता शर्मा
18/3/2017

Loading...