Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Mar 2017 · 1 min read

दुर्मिल सवैया :-- भाग -11

ऋषिकेश , जनार्धन , निर्गुण को ।
हरि , दीनदयाल , गुपाल भजो ।

कमलेश भजो , अवधेश भजो ।
मयुरेश भजो , महिपाल भजो ।

मुरलीघर मान मनोहर को ।
जगदीश भजो , जगपाल भजो ।

कमसांतक , शंतह , माधव को ।
भज केशव ,कृष्ण कुणाल भजो ।

अनुज तिवारी “इंदवार “

Loading...