Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Mar 2017 · 1 min read

तुमने याद किया क्या???????????

मन में कैसी टीस उठी है
तुमने याद किया क्या?
निज नैनो में प्यास जगी है
तुमने याद किया क्या?????

खिलते मिलते सब यारों से,
मायूसी दम भर सादे
मिलने की फिर लगन लगी है
तुमने याद किया क्या?????

गरम हवायें धूल गुब्बारे
मेरा चहरा छू कर जाये
हो महसूस छुअन सही है
तुमने याद किया क्या?????

कुछ सन सन का शोर कैसा
शायद लवों की हरकत हो
लगता धीरे कोई बात कही है
तुमने याद किया क्या?????

प्रेम*अबोध*बहुत रुलाता
फिर भी मुख कुछ कह ना पाता
दिल की दिल से प्रीत सगी है
तुमने याद किया क्या?????

ललित नाथ
हर्रई जागीर,छिन्दवाड़ा9479735164

Loading...