Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Mar 2017 · 1 min read

खेलें ऐसी होली

होली के त्यौहार पर, खुशियां मिले अपार ।
झूम उठे मन आपका, हो रंगी संसार ।।
हो रंगी संसार, मिलें सब रूठे अपने ।
हो जाएं साकार, जो देखे होवें सपने ।।
हो असीम मन बावरा, लगे हर सूरत भोली ।
डूब जाए सब प्रेम रंग में, खेलें ऐसी होली ।।

Loading...