Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Mar 2017 · 1 min read

होली के रंग मोदी के संग....

होली के रंग मोदी के संग…

कही उड़े रंग तो कही उड़े गुलाल
यूपी में साईकिल का हो गया बुरा हाल

साईकिल में बैठकर राहुल ने लगा दी साईकिल में ब्रेक
अखिलेश माथा पीटते रह गया पूरी पार्टी हो गयी क्रैक

अखिलेश राहुल चुनाव में बने थे सच्चे साथी
मोदी के तूफान में उड़ गए साईकिल और हाथी

समधी के हारने के बाद लालू पूछ रहे उनका हाल
विपक्षी बोल रहे है इसमें भी है मोदी की कोई चाल

यूपी में मोदी की जीत हुई है फाडु
डरा-सहमा केजरी अपने घर में ही लगा रहा है झाड़ू

पूरे देश में बज रहा है मोदी जी डंका
कांग्रेस ने जला दी अखिलेश की लंका

यूपी में तो खिल गया है मोदी जी का कमल
अब जनता से किए वादों पर करना है अमल

यूपी में तो चढ़ गया है केशरिया रंग
अब वे होली मनाएंगे मोदी जी के संग…

पियुष राज,दुमका ,झारखण्ड
(कविता-50) 12/03/2017
संपर्क–9771692835

Loading...