Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Mar 2017 · 1 min read

दिल से दिल को जोड़, प्रीति रंग गाती होली

होली की हुड़दंग में, भूल न जाना प्रेम ।
विनती निज कर जोड़कर, करती कलम सप्रेम।।
करती कलम सप्रेम, होलिका बुआ न बनना।
अमर रंग प्रहलाद ,नेह को उर से चुनना ।।
कह “नायक” कविराय, बोलिए पिक-सम बोली ।
दिल से दिल को जोड़, प्रीति रंग गाती होली ।।

बृजेश कुमार नायक
“जागा हिंदुस्तान चाहिए” एवं “क्रौंच सुऋषि आलोक” कृतियों के प्रणेता
……………………………………………………………
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
……………………………………………………………

Loading...