Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Mar 2017 · 1 min read

"मैं" की तलाश

मुझे “मैं” की तलाश है क्या कोई मदद करेगा?
अखबार मे खुद की गुमसुदगी का पैगाम दूँ भी तो कैसे जनाब
चेहरे से आत्मा को पहचान नही जाता
मुझे “मैं” की तलाश है क्या कोई मदद करेगा?
थक गयी इस राह पर कमजोर पैरो से चला नही जाता
भटक रही हूँ गली गली “मैं” नजर नही आता
क्या तुमको दिखाई देता है?
मुझे “मैं” की तलाश है क्या कोई मदद करेगा ?

Loading...