Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Sep 2016 · 1 min read

दुर्मिल सवैया :-- चितचोर बड़ा बृजभान सखी !! -भाग -2

दुर्मिल सवैया :– भाग -2
चित चोर बड़ा बृजभान सखी !
मात्राभार :–
112 -112 -112 -112
112 -112 -112 -112

!! 4 !!

धरुं धीर शरीर अधीर हुआ
मन हार गयो मुसकान सखी !

सिर मोर मुखौट लटें लटकी
बड़ सुन्दर है परिधान सखी !

कर चक्र धरे कमलाकर वो
भुज सौ गज से बलवान सखी !

सब बाल सखा गुणगान करें
जब नाग बनो जलयान सखी !

!! 5 !!
छिति में जल में अरु अम्बर में
चहुंओर चला जसगान सखी !

बृज का नंदलाल गुपाल अ है
चितचोर बड़ा बृजभान सखी !!

गिरिधारि कहो मुरलीघर वो
सब नाम जपें भगवान सखी !

धन धान्य अपार भरा बृज में
खुशहाल सभी खलिहान सखी !

कवि :– अनुज तिवारी “इन्दवार”

Loading...