Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Mar 2017 · 1 min read

नारी का उत्थान

अन्तर्राष्ट्रीय महिलादिवस की हार्दिक बधाई

नारी के उत्थान में, है नारी का हाथ
देना होगा खुद उसे, नारी का ही साथ

अपनी ताकत को यहाँ , नारी बस पहचान
खुद पर कर विश्वास तू, यदि करना उत्थान

नारी है कोमल ह्रदय,कैसे बने कठोर
मगर समझ लेना नहीं , उसको तुम कमजोर

घर से अपने ही करो, नारी का उत्थान
बेटे बेटी को सदा, पालो एक समान

जंजीरें तो पाँव की, नारी अपनी तोड़
राह बना अपनी नई, नर की कर मत होड़

पूरा अपने लक्ष्य को, करो लगा जी जान
अपनी रक्षा का मगर , नारी रखना ध्यान

डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...