Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Mar 2017 · 1 min read

एक सिपाही

क्या जीवन है बॉर्डर पे तैनात एक जवान का,
न मजहब का पता है उसके न चर्चा है ईमान का,
एक सी भाषा वतन की बोलते हैं वहां सारे,
घर बार होते हुए भी सन्यासी का जीवन जीते हैं बेचारे,
क्या उनका कोई सहज सपना नहीं होता,
क्या आपकी तरह उनका कोई अपना नहीं होता,
सीख लो आप सब उनसे ही भाईचारा,
कैसे देश की खातिर लुटाते हैं जीवन सारा,
किसी का पहनावा झलकाता नहीं उनका मजहब और ईमान,
न कोई वहाँ हिन्दू होता है न कोई होता है मुसलमान,
काश की ऐसा जहाँ बन जाये जिसमे मजहब कोई न आये,
कितना भी कोई जोर लगाए मजहब को लड़ा न पाए,RASHMI SHUKLA

Loading...