Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Mar 2017 · 1 min read

नये साल आये, नये साल बीते।

????
नये साल आये,
नये साल बीते।
ना जाने कितने
ही फ्लाइओवर के नीचे,
बिना कंबल, रजाई के,
ठंड से ठिठुरते।
पेट-पीठ एक
ना हो इसके,
इसी जुगाड़ में
समय बिताते।
इनके लिये
क्या नया साल?
क्या पुराना साल?
क्या जश्न मनाना,
क्या पर्व-त्योहार?
ये हैं बेघर लाचार,
क्यो नहीं इनपर
ध्यान देती सरकार?
—लक्ष्मी सिंह ?☺

Loading...