Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Mar 2017 · 1 min read

गीतिका /गजल

गीतिका
*********
बेवफा रिश्ते निभाने आ गया
आज मुझको आजमाने आ गया |

भूला बिसरा गीत यादों में बसा
दोस्त उसको गुनगुनाने आ गया |

कौन है जो यूँ ही दिल में आ बसा
अजनबी है बेठिकाने आ गया |

आज सुनलो बात मेरी बावफा
मैं तुहारे ही निशाने आ गया |

दिल में जो थी तिक्तता वर्षों दबी
द्वेष कड़वाहट सुनाने आगया |

याद कर फ़रियाद सब वो भूत का
शर्त पर मुझको झुकाने आ गया |

भूलकर अपमान जो झेला कभी
वो बडप्पन अब जताने आ गया |

क्या हुआ अद्भुत , बजा क्या झुनझुना
आज वो हमको मनाने आ गया |

हारा है हरबार जब भी वह लड़ा
अब सबक हमको सिखाने आ गया |

कालीपद ‘प्रसाद’

Loading...