Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Mar 2017 · 1 min read

कायल हुआ हूँ

===========================
    ” कायल हुआ हूँ ”
—————————

तेरे हुस्न का , ‘कायल’ हुआ हूँ ,
नजर से तेरी ,’घायल’ हुआ हूँ |
छनकता हूँ ! रात-दिन खुशियों से ,
तेरे पैर की ‘पायल’ हुआ हूँ ||

मदहोश करती है खुशबू सदा ,
तेरी महक का ‘साया’ हुआ हूँ |
अलग-अलग जिस्म थे ! कभी जो हम ,
अब तुमसे एक ‘काया’ हुआ हूँ ||

खींचती हैं ! तेरी आँखें मुझे ,
जिसका मैं ! सदा ‘अंजन ‘ हुआ हूँ |
निहारता रहूँ ! एकटक तुम्हें ,
मैं वो पखेरू ‘खंजन’ हुआ हूँ ||

भरा है प्रीत-जल शीतल जिसमें ,
तपस धोरों में , ‘छागल’ हुआ हूँ |
लोग कहते हैं , इश्क रहा नहीं !
तेरे इश्क में ‘पागल’ हुआ हूँ ||

वक्त का एहसास नहीं है कुछ ,
रूबरू आज और कल हुआ हूँ |
ललचाती हैं नजरें जो मेरी ,
मैं स्नेह का मीठा ‘फल’ हुआ हूँ ||

भीगती हो जिस सावन में सखी ,
उसी सावन का, ‘बादल’ हुआ हूँ |
मुस्कुराती हुई इन आँखों का ,
“दीप” कजरारा-काजल हुआ हूँ ||
—————————————
(डॉ०प्रदीप कुमार “दीप”)

============================

Loading...