Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Mar 2017 · 1 min read

गीतिका /गजल

आजादी तुम्हे जो मिली उसको न गँवाना
जो तोड़ने की बात करे उसको मनाना |

काश्मीर से दक्षिण कभी कोई न अजाना
मिलकर सभी इस देश में अब जश्न मनाना |

कुछ लोग हवा देते विभाजन बटवारा
होली या बिहू, तुम सभी त्यौहार मनाना |

अरुणाचल से कच्छ तलक भारत अपना
अफ़साने शहीदों की सुना शोक मनाना |

ए देश हमारा है, तुम्हारा है, यही सच
इसकी खुशहाली सदा मिलकर ही मनाना |

@ कालीपद ‘प्रसाद’

Loading...