Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 Mar 2017 · 1 min read

माँ मुझे संसार दिखाओ

बेटी कहती है माँ से क्यों सबकी सुना करती हो,
मुझे क्यों सबके कहने से भुला देती हो,
मुझे भी सबके बीच बुलाओ,
माँ मुझे संसार दिखाओ,
नाम रोशन करुँगी मैं भी तुम्हारा,
भैया की तरह मैं भी दूंगी सहारा,
निराश होकर मुझे मत ठुकराओ,
माँ मुझे संसार दिखाओ,
नही चाहिए मुझे हिस्सा बटवारा,
मुझे चाहिए बस साथ तुम्हारा,
सारी बाते अपने दिल से हटाओ,
माँ मुझे संसार दिखाओ,
अपनी किस्मत मैं खुद बनाउंगी,
वादा रहा तुम्हे कभी नही सताऊँगी,
बस तुम मुझे पढ़ाओ लिखाओ,
माँ मुझे संसार दिखाओ,RASHMI SHUKLA

Loading...