Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Mar 2017 · 1 min read

**** होली का उत्सव मनायेगें ****

**** होली का उत्सव मनायेगें ****

फाल्गुन पूर्णिमा , होली का उत्सव मनायेगें
मदमस्त होकर , विभिन्न रंगों को उड़ायेंगे

हर्ष – उल्लास के मौसम में , पक्षियों का चहकना
बागो में नयी कलियों की सुंदरता , खेत में फसल का लहलहाना

ऋतुराज बसंत की मादक अदाओ
झूमो – नाचो , गाओ , दुश्मन को गले लगाओ

प्रेम रस में डूब जाओ , मंगल उत्सव मनाओ
सिद्धरात्रि में सुख – समृद्धि , दरिद्रता दूर भगाओ

मन – मुटाव , गिले – शिकवे मिटाओ
होली के दिन सदभाव को अपनाओ

ना जलाओ पेड़ – पौधे को , पर्यावरण की रक्षा करेंगे
उत्सव को एकता से मनायेंगे , राष्ट्र को समृद्ध बनायेंगे

***** राजू गजभिये *****

Loading...