Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Mar 2017 · 1 min read

*बेटी को बचाना बेटी को पढाना है *

घर-घर शिक्षा का दीप जलाना है
बेटी को बचाना,बेटी को पढ़ाना है ।

सब पढ़ें, सब आगे बढ़े ऐसी मन में ठान ले
हर एक को मिले शिक्षा का अधिकार यह जान ले

बाल-विवाह, दहेज प्रथा को जड़ से मिटाना है
बेटी को बचाना, बेटी को पढ़ाना है ।

किसी का बचपन न अब खोने पाए
कोख में किसी की भ्रूण हत्या न होने पाए

बेटे और बेटियों को समता का अधिकार दिलाना है
बेटी को बचाना, बेटी को पढ़ाना है ।

बेटी की किलकारी से गूँजे हर घर -आँगन
अब न समझे कोई बेटी को पराया धन
बेटियों के जन्म पर खूब धूमधाम से उत्सव मनाना है
बेटी को बचाना, बेटी को पढ़ाना है ।

Loading...