Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Feb 2017 · 1 min read

गुरू

???????
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
माता देती नव जीवन
पिता है सुरक्षा कवच
गुरु ईश्वर से बढ़कर
जो करता है देशों का निर्माण
सभी गुरु जनों को मेरा शत -शत प्रणाम

???????

गुरु ज्ञान का दीप जलाते
अज्ञान का अन्धकार मिटाते

सत्य -न्याय का पथ बतलाते
जीवन संघर्ष से लड़ना सिखलाते

सच्ची मानवता से मिलवाते
सही गलत का भेद बतलाते

गुरु धैर्यता का पाठ पढ़ाते
पग -पग पर परछाई बन जाते

कभी डाँट कर कभी प्यार से
कितना कुछ हमको सिखलाते

संकट से लड़ना सिखलाते
दुःख मे भी हंसना सिखलाते

जीवन की बुराई मिटाते
हमें अच्छा इंसान बनाते।
?-लक्ष्मी सिंह?

Loading...