Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Feb 2017 · 1 min read

स्तुति * शिव शंभो शिव शंभो *

शंभो शिव शंभो प्रभो शूलपाणे प्रभो
शंभो शिव शंभो प्रभो शूलपाणे प्रभो
शिवाकांत त्रिपुरारे हर हर शंभो शंभो
काशीपते विश्वनाथ पुरारि शिवषम्भी
आज मैं आया तेरी शरण में
नाथ पार उतारो जगउदधि से
पशुवत है व्यवहार हमारो
तुम पशुपति नाथ उद्धारो
काम क्रोध मद मोह लोभ सब
जीवन -मोक्ष पर आज विसारो
नमामि नमामि भवं शिवं
भवतारक जपं शिवं शिवं
स्मरारे पुरारि कामारि भवे
नीलकंठ उमापति काशीपते
जाति पता ना मात-पिता
स्वयंभू शिवापति गौरीपते
भोले नाथ उद्धारो ना भेद करो
अभेद अछेद मो ना जानी परो
अभ तुम ही भव की पीर हरो
शिव शंभो शिव शंभो शुभ करो
इस भव- सागर को शुद्ध करो
शिव शंभो शिव शंभो
ॐ नमः शिवायः शिव शंभो शिव शंभो

?मधुप बैरागी

Loading...