Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Feb 2017 · 1 min read

प्रकृति

प्रकृति

प्रकृति ने देखो हमें
दिया है अनोखा उपहार,
हर जगह हरियाली है
प्रकृति से मुझे है प्यार ।

कितने अमूल्य रत्न
समेटे है अपने अन्दर
इसकी अनोखी औषधियां
कर देती हैं जीवन अमर

सोचता हूं मैं रहूं हमेशा
घर से परे, गांव से बाहर ।
हर जगह हरियाली है
प्रकृति से मुझे है प्यार ।

इसकी शीतल वायु से
होती है ठंडक मन में
जाऊं किसी बगीचे में
या जाऊं किसी उपवन में

जहां अकेला मैं रहूं ,
और हो प्रकृति का दुलार
हर जगह हरियाली है
प्रकृति से मुझे है प्यार ।

गहरी नदी और गहरे नाले
इस धरती पर जीव निराले
देख कर इनकी विचित्र बातें
हम हो जाते हैं मतवाले

ऊंचे प्यारे पहाड़ों को देखें
मन लुभा लेते हैं यार ।
हर जगह हरियाली है
प्रकृति से मुझे है प्यार ।
???
?नवल पाल प्रभाकर?

Loading...